हजारीबाग सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में 16 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे चुनावी जनसभा को सम्बोधित
भाजपा विधानसभा संयोजक सह पूर्व विधायक मनोज यादव ने किया स्थल निरीक्षण,अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से शामिल होने का किया आग्रह
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही। 20 मई को होने वाले हजारीबाग लोकसभा सीट के लिए मतदान के लिए मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी मनीष जसवाल के पक्ष में 16 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का चुनावी सभा होना तय है,जिसकी तैयारिया की जा रही है। तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को बरही विधानसभा संयोजक सह बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव कार्यक्रम स्थल बरही प्रखंड के आश्रम सह फुटबॉल मैदान पंचमाधव पहुंचे। इस निमित्त बन रहे पंडाल का उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही बरही विधानसभा सहित हजारीबाग लोकसभा की जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया और भाजपा नेता मनीष जसवाल को भारी मतों से विजय बनाने की बात कही।
मौक़े पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, करसो पंचायत उप मुखिया बालेश्वर यादव, युवा भाजपा नेता रितेश गुप्ता, रामदेव यादव, राजेंद्र भारती, रामदेव यादव, राजकुमार यादव, नितीश यादव, सतीश यादव, मोहित कुमार, मन्नू कुमार आदि उपस्थित रहे।





