प्रतिनिधि,सिंदरी। मंगलवार को धनबाद जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के सोनू गिरी ने प्रेसवार्ता के अंतर्गत जानकारी दी कि गुरुवार को संध्या चार बजे हनुमान जनमोत्स्व पर जय माता दी मंदिर रांगामाटी से पूजा अर्चना के साथ महा हनुमान चालीसा का पाठ कर जुलूस एवं 6 अलग- अलग झांकी के साथ लगभग 5 हजार बजरंगियों के साथ गाजा- बाजा के सांथ कांड्रा कोलवोर्ड कॉलोनी हनुमान मंदिर में समापन की बात कही।जुलूस को बिभिन्न जगहों पर सरबत, पानी, फल एवं जूस भी देने की व्यवस्था अलग-अलग ग्रुप के द्वारा की जाएगी।





प्रेसवार्ता में अभिषेक सिंह उर्फ सोनू सिंह, रोहित कुमार, सिंटू सिंह, दीपक ,अंकित सिंह, राज,रंजीत निषाद, दुलाल महतो,नीरज गिरी, अभिषेक महतो, त्रिवेणी महतो, मिथलेश पांडेय, अजय,दीपक सिंह आदि लोग उपस्थित थे।