प्रतिनिधि,साहिबगंज। मतदाता जागरूकता के व्यापक महत्व को देखते हुए जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले में मतदाता जागरूकता को लेकर व्यापक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।ऐसे में शुक्रवार को स्वीप कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में इलेक्शन की थीम रखी गई थी।वहीं चित्रकारी में मतदाता जागरूकता की थीम रखी गई थी। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।





बता दें कि आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वॉल ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यही स्कूली बच्चे अपने माता–पिता और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को मतदान के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे।





कार्यालय पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की ये एक कड़ी है। जिले में ऐसे और भी आयोजन किए जा रहे हैं।