प्रतिनिधि,सिंदरी। प्रत्येक वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी श्रीश्याम की निसान यात्रा धूम-धाम से गाजेबाजे के साथ निकाला गया। निसान यात्रा की सुरुआत गौशाला दुर्गा मंदिर के प्रांगण से शुरू हुआ जो कांड्रा, चासनाला, मोहन बाजार, नुनुडीह, सीएफआरआई गेट, डिगवाडीह, फुसबंगला से इंद्रा चौक के बाद उपरकुली होते हुए श्रीश्याम मंदिर झरिया में खत्म हुई। रास्ते में कई जगह यात्रियों की सेवा के लिए लोग सर्वत, फल, मिठाई एवं जूस लेकर लोग तैयार थे। पूरे रास्ते श्रीश्याम का भजन कीर्तन पर लोग नाचते-गाते चल रहे थे, जो एक मनमोहक दृश्य था। श्रीश्याम की पालकी फूल माला से सजी थी और लोग निसान यात्रा में लोग रंगबिरंगे ध्वज लेकर चल रहे थे एवं श्रीश्याम को लेकर पूरे रास्ते जयजयकार कर रहे थे।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के रामनिवास अग्रवाल, सुभाष गोयल, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप कारीवाला, रमेश शर्मा, राजेश गोयल, मनोज अग्रवाल, अशोक गोयल, करण चौहान, पवन अग्रवाल, मेघराज गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद करीवाला, आतिश गर्ग, बल्ला भाई, शैलेश गोयल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं पदयात्रा में जन अधिकार मंच के रंजीत कुमार, नंदलाल, अंकित सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।





