प्रतिनिधि,पाकुड़। झारखंड में हीट वेव को देखते हुए राज्य सरकार के एडवाइजरी के बाद नगर परिषद पाकुड़ प्रशासन द्वारा भी एक एडवाइजरी जारी की है। शहर के सभी छोटे बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा मिट्टी के घड़ा में पीने का पानी की व्यवस्था करना प्रतिष्ठान के संचालकों को आदेश दिया गया है ताकि बाजार में खरीददार करने वाले, राहगीर और आम जनता को पीने का पानी मिल सके। इन दिनों पाकुड़ जिले के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 43 डिग्री तक रहता है, तापमान के बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
नगरपरिषद प्रशासक राजकमल मिश्रा ने कहा कि शहर के सभी लोग हीट वेव को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले और पानी का सेवन अधिक करें।





