प्रतिनिधि,जरमुंडी। गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी दुमका एवं तिलका मांझी युवा क्लब खरबिला के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को जरमुंडी प्रखण्ड अंतर्गत खरबिला पंचायत के सुगीपहाड़ी गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पागान टुडू के द्वारा किया गया।हूल दिवस के शुभ अवसर पर होने वाली पदयात्रा जो 26जून 2023सिदो कान्हू चौक (पोखरा चौक) दुमका से 30जून2023 तक शहीद ग्राम भोगनाडीह तक की जायेगी। संताल हूल के महानायक अमर शहीद सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरो मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू ,तिलका मांझी, शाम परगना एवं हजारों वीरों के बलिदानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से ही ये पदयात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। साथ ही विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
आज के इस बैठक में (वार्ड सदस्य) बुधन मुर्मू, टूईला मुर्मू, (जोगमाझी) गुलु मुर्मू, सोमलाल सोरेन,राजा मरांडी, (पाराणिक) रास्का मुर्मू, मुंशी मुर्मू,जीतू टुडू, मोसो मुर्मू उपस्थित थे।बैठक का संचालन सामूदायिक नेता सनातन टुडू के द्वारा किया गया।





