पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण (हजारीबाग)। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार हेमंत सोरेन के शपथ लेते ही चौपारण में हर्ष का माहौल दिखा।हेमंत सोरेन के चौथी बार झारखंड की कमान संभालने पर चौपारण प्रखंड में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विधानसभा चुनाव में भारी सफलता मिलने के बाद गुरुवार को बतौर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण करने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई और पटाखे फोड़कर ख़ुशीयां मनाई।
इस मौक़े पर बीरबल साव,मुकेश सिन्हा,लालेश साहू,युवा कार्यकर्ता सन्नी सिंह,राजेश साव,उदय सिंह,अख्तर हुसैन, गणेश सिंह,नरेश कुमार,राजेंद्र गुप्ता,भीम भुइयां,रोहित पासवान,पप्पू कुमार,सूर्यदेव साव,आशीष गुप्ता,नरेश साव, किशोर साव,प्रवीण साव,मनोज पासवान,मेहताब आलम, उमेश साव,इंद्रदेव साव,गोपाल प्रसाद, मोहम्मद साहब, मनोज साव, युगल साव सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।





