
बंगाल में भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' को हाईकोर्ट की हरी झंडी, शाह करेंगे रायदिघी से शंखनाद
पश्चिम बंगाल की राजनीति में 'परिवर्तन यात्रा' को लेकर जारी कानूनी रस्साकशी पर शुक्रवार को विराम लग गया। कोलकाता हाईकोर्ट ने भाजपा की इस महत्वाकांक्षी यात्रा को कुछ कड़ी शर्तों के साथ अनुमति दे दी है। न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की पीठ ने स्पष्ट किया कि यात्रा का आयोजन कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर ही किया जाएगा।
● ब्रेकिंग











