
दहेज की भेंट चढ़ी एक और 'सॉफ्टवेयर इंजीनियर': 10 लाख नकद और सोने के बाद भी नहीं भरी ससुराल वालों की 'भूख'
आईटी सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरु के सोलादेवनहल्ली इलाके से एक ऐसी खबर आई है, जिसने समाज के आधुनिक होने के दावों की पोल खोल दी है। एक 35 वर्षीय पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सुषमा ने दहेज लोभियों की निरंतर प्रताड़ना से तंग आकर कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पीछे छूट गया है एक 4 साल का मासूम, जिसकी दुनिया अब पूरी तरह उजड़ चुकी है।
● ब्रेकिंग











