1966 से रामनवमी जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं मंजूर खान, दुर्गापूजा के भी है लाइसेंसधारी
1966 से रामनवमी जुलूस का नेतृत्व कर रहे हैं मंजूर खान,दुर्गापूजा के भी हैं लाइसेंसधारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड।हजारीबाग जिले के चितरपुर प्रखंड के लारी गांव के रहने वाले मंजूर खान आपसी सौहार्द्र और भाईचारे की मिसाल बन गये हैं।मंजूर मुहर्रम के अलावा रामनवमी और दुर्गापूजा के लाइसेंसधारी हैं। 1966 से मंजूर खान के नाम पर जिला प्रशासन लारीकला व सुकरीगढ़ा गांव में रामनवमी पर्व का लाइसेंस निर्गत करता आ रहा है,जो अभी तक जारी है। मंजूर 56 साल से अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते आ रहे हैं।
मंजूर खान ने बताया कि 1966 से पहले उनके पिता इस्माइल खान के नाम पर लाइसेंस था।पिता के निधन के बाद उन्हें जिम्मेदारी दी गयी। रामनवमी के लाइसेंस के अलावा दुर्गापूजा और मुहर्रम का भी लाइसेंस उनके ही नाम से है। वह शांति समिति की बैठक में भी भाग लेते हैं।उन्होंने कहा कि आज तक रामनवमी जुलूस में कोई विवाद नहीं हुआ है।
रामनवमी पर्व संचालन के लिए जिला प्रशासन गांव के किसी मुख्य व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस जारी करता है। इनका दायित्व होता है कि वह पर्व के दौरान विभिन्न अखाड़ों में स्थापित महावीरी झंडे को साथ लेकर जुलूस में शामिल करते हैं। इसके बाद पूरे गांव में रामनवमी का जुलूस घूमता है।कई अखाड़ों में अस्त्र-शस्त्र का परिचालन भी किया जाता है।तत्पश्चात देवी मंडप स्थान पर इसका विसर्जन किया जाता है।लाइसेंसधारी पर ही पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दायित्व होता है।
मंजूर खान ने कहा कि आपसी भाईचारे को कायम रखना है, इसलिए एक-दूसरे के धर्म और पर्व का सम्मान करें। मन में कोई कोई द्वेष नहीं रखें और एक-दूसरे के पर्व में शामिल हों, ताकि समाज व समुदाय में मजबूती बनी रहे।
आपको बता दें कि मंजूर खान रामनवमी जुलूस में धोती-कुर्ता पहन कर शामिल होते हैं और लाठी भी खेलते हैं।मुहर्रम में कुर्ता-पायजामा और दुर्गापूजा में प्रशंसक द्वारा दिया हुआ नया वस्त्र पहन कर जुलूस का नेतृत्व करते हैं।मंजूर खान होली भी खेलते हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

