300 थानों में खुलेगा महिला हेल्प डेस्क,होगा निर्भया फंड का इस्तेमाल, सीआईडी एसपी के नेतृत्व में बनी टीम
300 थानों में खुलेगा महिला हेल्प डेस्क,होगा निर्भया फंड का इस्तेमाल,सीआईडी एसपी के नेतृत्व में बनी टीम <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड में महिला हिंसा और उससे जुड़े मामलों में पुलिस अच्छे तरीके से निपट सके इसके लिए राज्य के अधिकतर शहर के थानों में महिला हेल्प डेस्क खोला जाएगा।राजधानी रांची के सभी थानों के साथ राज्य के 300 थानों में पहले चरण में महिला हेल्प डेस्क खोलने की योजना राज्य पुलिस मुख्यालय ने बनायी है। केंद्र सरकार के निर्भया फंड की योजना से थानों में महिला हेल्प डेस्क का निर्माण होगा।राज्य के थानों में महिला हेल्प डेस्क सुचारू रूप से चलाने के लिए 300 टैबलेट की खरीद होगी।
झारखंड के एडीजी सीआईडी प्रशांत सिंह ने लैपटॉप की खरीद के लिए एक तकनीकी समिति का गठन किया है। तकनीकी समिति के अध्यक्ष सीआईडी पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस है,जबकि टीम में सदस्य के तौर पर डीएसपी सीआईडी महेंद्र सिंह मुंडा, एनआईसी के वैज्ञानिक अशोक कुमार, डाटा सेंटर के प्रेम कुमार शामिल है।
सीआईडी के अधिकारियों के अनुसार राज्य के 300 थानों का चयन हो चुका है।टैबलेट व अन्य जरूरी संसाधनों की खरीद के बाद फरवरी महीने तक महिला हेल्प लाइन खोल दिए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने महिला हेल्प लाइन खोलने के लिए 2 नवंबर 2021 को राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार के आदेश के बाद सीआईडी को इस दिशा में कार्रवाई का जिम्मा दिया गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

