IG आवास में होली खेल रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला,कई घायल
IG आवास में होली खेल रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला,कई घायल <Br/> <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड की राजधानी रांची में आईजी आवास में होली खेल रहे पुलिसकर्मियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।कई पुलिसकर्मी मधुमक्खियों के डंक का शिकार हो गए और वहां अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पुलिसकर्मी और कई पदाधिकारी आईजी आवास में शनिवार को होली खेल रहे थे।डीजे की धुन पर मस्ती में जबरदस्त डांस चल रहा था। अचानक मधुमक्खियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले के बाद पुलिसकर्मियों को इधर-उधर भागना पड़ा। कोई बंद कमरे में, कोई वाहनों में घुसकर, तो कोई आईजी आवास छोड़कर लंबी दूरी तक भागकर जान बचाने के लिए मजबूर हुए।
डीजे की तेज धुन की वजह से मधुमक्खियों ने रंग में भंग डाल दिया और सभी पुलिसकर्मी इधर-उधर भागना पड़ा। मधुमक्खियों के हमले के बाद कई पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

