UP में ईवीएम में हेरफेर को लेकर विपक्ष बेचैन, गोरखपुर में कूड़ा गाड़ियों की ले रहे तलाशी
UP में ईवीएम में हेरफेर को लेकर विपक्ष बेचैन, गोरखपुर में कूड़ा गाड़ियों की ले रहे तलाशी <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम से ठीक पहले विपक्षी दलों में ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने को लेकर खासी बेचैनी है।विपक्षी दलों के नेताओं ने कई शहरों में गाड़ियों में ईवीएम पकड़ने का दावा भी किया है, जिसमें कुछ अफसरों पर कार्रवाई भी हुई है।समाजवादी पार्टी में ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी किए जाने को लेकर सबसे ज्यादा बैचेनी है। बुधवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को भी रोककर तलाशी ली है।
संतकबीरनगर में मिले बैलेट पेपर
संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक कर्मचारी से ईवीएम में लगने वाले दो बैलेट पेपर मिलने का दावा किया है। एक वीडियो जारी करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि येे कर्मचारी बैलेट पेपर रजिस्टर में रखकर स्ट्रांग रूम की ओर जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर डीएम मौके पर पहुंचे और कर्मचारी पर एफआईआर करने की बात कही।
बरेली में कूडे से मिले पोस्टल बैलेट
बरेली में मतगणना स्थल के पास से कूड़े के वाहन में पोस्टल बैलेट मिलने का समाजवादी पार्टी ने दावा किया है।जिसको लेकर सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे नगरपालिका की एक कचरा गाड़ी मतगणना केंद्र के अंदर घुसी तो वहां बैठे सपाइयों ने शक होने पर उसे रोक लिया। कचरा गाड़ी में पोस्टल बैलेट के तीन बक्से रखे मिले।
अखिलेश भी उठा चुके मुद्दा
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव खुद मंगलवार शाम प्रेस कॉऩ्फ्रेंस कर वाराणसी, बरेली और सोनभद्र में बैलेट पेपर और ईवीएम को लेकर धांधली की बात कह चुके हैं। मंगलवार को वाराणसी दक्षिण सीट के काउंटिंग सेंटर के बाहर एक गाड़ी में ईवीएम ले जाई जा रही थीं, जिसे सपा नेताओं ने रोक लिया और हंगामा किया।
इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार यह वोट की चोरी नहीं कर रही थी तो कम से कम बताए कि एक गाड़ी रोकी गई, पकड़ी गई तो दो गाड़ियां क्यों भागीं, अगर कोई चोरी नहीं थी तो प्रशासन ने इतना इंतजाम क्यों नहीं किया, क्या वजह है कि बिना सुरक्षा और बिना इंतजाम के ईवीएम जा रही हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

