प्रतिनिधि,मेदिनीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक किया।





बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने कहा कि 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है,जिसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 21 जून 2023 को योग दिवस के अवसर पर शिवाजी मैदान मेदिनीनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के कई पदाधिकारी, स्कूली बच्चे और गणमान्य लोग भाग लेंगे।





योग दिवस की तैयारी को लेकर आगामी तीन दिन तक स्थानीय नगर भवन में स्कूली बच्चे व अन्य लोग योगाभ्यास करेंगे।





उप विकास आयुक्त रवि आनंद ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी योग करें।





बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावा सिविल सर्जन,जिला आयुष पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, पतंजलि योगपीठ के प्रतिनिधि राजीव शरण,युवा समाजसेवी अमित कुमार तिवारी व अन्य लोग उपस्थित थे।