प्रतिनिधि,झरिया।अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा झरिया नगर शाखा द्वारा अग्रसेन भवन झरिया में आयोजित बाबा गणिनाथजी की 58वीं वार्षिक जयंती एवं पूजन महोत्सव करने का फैसला किया।





कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह थीं। झरिया विधायक ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया और मौजूद कार्यकर्त्ता ने विधायक को गुलदस्ता देकर एवं बैच लगाकर उनको मंचासीन कराया। कार्यक्रम के बाद विधायक ने सभी को आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी वैश्य समाज के लोगों को आवश्यकता होगी, वे उन लोगों की सहायता के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी।