पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में तिसरी प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के पास भूमि बचाव व आरक्षित जमीन वापस करो आंदोलन अनवरत जारी है। भीम आर्मी ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस आंदोलन का समर्थन किया।





आन्दोलनकारियों ने मीडिया के हवाले से बताया कि गिरिडीह जिले में गरीबों को सरकार की ओर से जो अनुदान में जमीन मिली थी।उस पर जमीन माफिया कब्जा कर रहे हैं। इसके विरोध में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सीओ तिसरी को शनिवार को ज्ञापन सौंप कर न्याय की मांग की गई है। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष उज्जवल कुमार रावण ने मीडिया के हवाले से बताया कि अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।