अपनी ही सरकार के खिलाफ राजभवन पहुंचीं सीता सोरेन,कहा-अधिकारी नहीं सुनते
अपनी ही सरकार के खिलाफ राजभवन पहुंचीं सीता सोरेन,कहा-अधिकारी नहीं सुनते <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।सत्तारुढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा की जामा विधायक सीता सोरेन अपनी ही सरकार के खिलाफ शुक्रवार को राजभवन पहुंचीं।राज्यपाल से मुलाकात कर विधायक ने कई समस्याओं को लेकर उन्हें अवगत कराया और उचित कार्रवाई का आग्रह किया।
सीता सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी शिकायतों पर सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि चतरा के टंडवा प्रखंड अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति जंगल की कटाई और अवैध कोयला परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की राज्यपाल से मांग की है। सीता सोरेन ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विधायक सीता सोरेन ने अपनी ही पार्टी के कुछ विधायकों द्वारा भाजपा के संपर्क में रहकर सरकार को अस्थिर करने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा के संपर्क में नहीं हैं। कहा कि यह सवाल झामुमो के उन विधायकों से पूछा जाना चाहिये, जो चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गये थे।
हालांकि उन्होंने इन विधायकों का नाम नहीं बताया। सीता सोरेन ने कहा कि अपनी ही सरकार के अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं। भ्रष्टाचार और जमीन की लूट के मुद्दे पर राज्यपाल रमेश बैस से मिलने बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

