प्रतिनिधि,चतरा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अभ्यास वर्ग 8 से 11 जून तक गढ़वा में आयोजित हुआ, जिसमें 400 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन नवीन कार्यकारिणी दायित्वों की घोषणा हुई, जिसमें प्रवीण कुमार सिंह को पुनः विनोबा भावे विश्वविद्यालय का संयोजक बनाया गया और रोहित पांडे को विभाग संयोजक,आयुष कुमार दांगी को विभाग सह संयोजक और मुन्ना यदुवंशी को जिला संयोजक बनाया गया।





नवीन दायित्व मिलने पर जिले के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर सिंह, शुभम कुमार,राजेश कुमार,रौनक सिंह, अरनव श्रीवास्तव,अनुराग कुमार, आनंद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।