अलकायदा का सहयोगी संगठन का आतंकी तौहीद को एनआईए ने न्यायिक हिरासत हिरासत में भेजा,यूपी में धमाका करने की साज़िश का आरोप
अलकायदा का सहयोगी संगठन का आतंकी तौहीद को एनआईए ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल,यूपी में धमाका करने की साजिश का आरोप <Br/> <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।अलकायदा का सहयोगी संगठन अंसार ग़ज़वातुल हिन्द का आतंकी तौहीद अहमद शाह को एनआईए के प्रभारी विशेष न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।तौहीद पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और यूपी में धमाका करने के लिए हथियार और विस्फोटक इकठ्ठा करके आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार कर राजधानी की कोर्ट में पेश किया गया।
एनआईए के वकील एमके सिंह ने कोर्ट में बताया कि मामले की रिपोर्ट 11 जुलाई को एटीएस ने गोमती नगर थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद मामला एनआईए को सौंप दिया गया। एनआईए ने 29 जुलाई 2021 को दूसरी रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। चार्जशीट में पता चला कि जम्मू-कश्मीर के आतंकियों ने आरोपी मिनहाज से ऑनलाइन संपर्क किया और मिनहाज ने आतंकियों के साथ साजिश में शामिल होकर अलकायदा के सहयोगी संगठन अंसार ग़ज़वातुल हिन्द के लिए आतंकी गतिविधियों के लिए सदस्यों की भर्ती की। कहा गया कि मिनहाज ने मुशीरुद्दीन को यूपी में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भर्ती किया।
बताया गया कि मिनहाज और मुशीर ने धमाके कर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए हथियार, बम इकठ्ठा किए और धमाकों के स्थान को चिन्हित किया। बाकी तीनों आरोपियों शकील, मोहम्मद मुस्तकीम और मोहम्मद मोईद भी इस साजिश में शामिल थे। विवेचना के दौरान ही आरोपी तौहीद की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

