अल्पसंख्यक युवक के पिटते और थूक चाटते वीडियो ने भड़काई झारखंड की सियासत में आग, सीएम हेमंत के एक्शन से टेंशन में भाजपा
अल्पसंख्यक युवक के पिटते और थूंक चाटते वीडियो ने भड़काई झारखंड की सियासत में आग,सीएम हेमंत के एक्शन से टेंशन में भाजपा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

धनबाद। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक शख्स को पीटने और थूंक चटवाने का वीडियो वायरल होने के बाद इस भीषण ठंड में झारखंड की सियासत अचानक गरम हो गई है।वीडियो वायरल होने के बाद धनबाद भाजपा जहां कार्रवाई को जस्टीफाइ करने और बचाव की मुद्रा में है,तो वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरा विपक्ष पूरी तरह से हमलावर है।सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने के लिए धनबाद के उपायुक्त को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि अमन चैन से रहने वाले झारखण्डवासियों के इस राज्य में वैमनस्य की कोई जगह नहीं है। सीएम की भाभी झारखंड मुक्ति मोर्चा की महामंत्री सीता सोरेन और कांग्रेस के फायरब्रांड विधायक इरफान अंसारी समेत भाजपा विरोध की राजनीति करने वाले तमाम नेता ताबड़तोड़ ट्वीट कर रहे हैं। दूसरी तरफ धनबाद पुलिस भी एक्शन में है।
जानें क्या है पूरा मामला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर शुक्रवार की दोपहर धनबाद भाजपा की तरफ से सिटी सेंटर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दो घंटे के माैन व्रत का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद पीएन सिंह,धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा,भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह समेत भारी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दाैरान ही एक शख्स वहां पहुंचा और वो भाजपा नेताओं की तरफ अंगुलियों का इशारा कर जोर-जोर से मां-बहन की गाली देते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को गोली मार देने की चुनाैती देने लगा। माैन व्रत में बैठे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहले तो माैन धारण किए रहे लेकिन जब पानी सिर से ऊपर बहने लगा तो अपनी मान-प्रतिष्ठा को बचाने के लिए माैके पर ही इंसाफ कर डाला।शख्स को पकड़ा इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर उससे सड़क पर थूंक भी चटवाया,गलती के लिए कान पकड़कर उठक-बैठक कराई और जय श्रीराम का नारा लगवाया।बैरहाल पिटाई शुरू होने से पहले युवक के धर्म की पहचान नहीं हो पाई थी। जब पिटाई शुरू हुई तो उसने कहना शुरू किया-मैं अल्पसंख्यक हूं। इसलिए मारा जा रहा है। इसके बाद भाजपा के कुछ नेताओं ने उसे बचाते हुए भाग जाने का माैका दिया। वह भाग खड़ा हुआ।
सीएम के बाद भाभी ने भी बोला भाजपा पर हमला
शख्स के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया। उन्होंने ट्वीट कर धनबाद के उपायुक्त को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद धनबाद पुलिस ने री-ट्वीट कर दोषियों को चिह्नित कर विधिसम्मत कार्रवाई की बात कही। सीएम के मामले को गंभीरता से लेने के बाद उनकी भाभी झामुमो महामंत्री सीता सोरेन भी इस राजनीति में कूद पड़ीं हैं।उन्होंने ट्वीट कर भाजपा पर हमला किया। कांग्रेस के फायरब्रांड जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने भी शख्स की पिटाई को लेकर भाजपा पर हमला किया है।
भाजपा ने कहा विपक्ष की साजिश
भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने शख्स की पिटाई का बचाव करते हुए कांग्रेस की साजिश करार देते हुए कहा कि भाजपा के नेता-कार्यकर्ता गांधी जी की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। माैन व्रत चल रहा था।अचानक शख्स ने आकर हमारे नेताओं को मां-बहन की गाली देनी शुरू कर दी। मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। किसी को पता नहीं था कि वह किस धर्म है। कुछ कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर समझाया और कार्यक्रम स्थल से चले जाने को कहा। ऐसा लगता है कि शख्स को विपक्ष ने कार्यक्रम में खलल डालने के लिए भेजा था।
आपको बता दें कि झारखंड में माब लिंचिंग की रोकथाम के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले साल 22 दिसंबर, 2021 को नया कानून बनाया।इसके कुछ दिन बाद ही धनबाद में एक शख्स उन्मादी हिंसा का शिकार हुआ है। बैरहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद धनबाद पुलिस एक्शन में है। युवक की पिटाई के मामले में रिपोर्ट में 8 लोगों को नामजद किया गया है। जितेंद्र साव नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता तमाल राय के केंदुआडीह स्थित घर में छापेमारी भी की।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

