आज से बदलेगा हवा का रूख, ठंड से मिलेगी राहत
आज से बदलेगा हवा का रुख, ठंड से मिलेगी राहत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड में आज गुरुवार से हवा का रुख बदलेगा।ठंड में कमी आएगी और लोगों को कनकनी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अब राज्य में उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवा के बजाय पूरवाई हवा का बहाव शुरू होगा।
रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ेगा।कई जिले में न्यूनतम तापमान दस डिग्री के ऊपर तक जाएगा और ठंड से राहत मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान कई जगह कोहरा छाया रहेगा।
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक और प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि गुरुवार से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से राजस्थान में सात जनवरी से साइक्लोनिक सरकुलेशन बनेगा। साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने पर ऊपरी वायुमंडल में घड़ी के विपरीत दिशा से हवा का बहाव शुरू होगा।
यही हवा जब झारखंड में नौ जनवरी को उत्तर पश्चिम दिशा से प्रवेश करेगी तो पलामू प्रमंडल के जिला समेत समीपवर्ती मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश शुरू हो जाएगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

दिल्ली में 1 नवंबर से बदले नियम: सिर्फ इन वाहनों की होगी एंट्री, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
● ब्रेकिंग
