आजम के शपथ ग्रहण पर लगा ग्रहण, विधायक पद की शपथ लेने के लिए नहीं पहुंच पाए विधानसभा, जानें कारण
आजम के शपथ ग्रहण पर लगा ग्रहण,विधायक पद की शपथ लेने के लिए नहीं पहुंच पाए विधानसभा,जानें कारण <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।कोर्ट ने आजम को बड़ा झटका दिया।आजम विधानसभा पहुंच कर शपथ नहीं ले पाए। कोर्ट ने जेल प्रशासन की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें शपथ ग्रहण के लिए आजम को विधानसभा ले जाने की अनुमति मांगी गई थी।सूत्रों का कहना है कि आजम ने खुद इच्छा जाहिर की थी कि वो आज नहीं जाना चाहते हैं।आजम इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं।
कोर्ट से विधानसभा जाकर शपथ लेने की अनुमित खारिज होने के बाद आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम खान विधानसभा पहुंचे और विधायक प्रतिनिधि के रूप में शपथ ग्रहण की।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में जीत दर्ज करके आए प्रदेश के सभी विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। सोमवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के रूप में शपथ ली और उनके बाद नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने शपथ ग्रहण किया। पहले दिन 343 विधायकों के शपथ के बाद ये सिलसिला आज भी जारी रहा है।हालांकि, नाहिद हसन, आजम जैसे कुछ विधायक जेल में बंद हैं। इनका शपथ ग्रहण अभी नहीं हो पाया है।आजम इससे पहले रामपुर से सपा के लोकसभा सांसद थे और हाल ही में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

