इन पुलिस अधिकारियों की मूंछें है पहचान, विंग कमांडर अभिनंदन स्टाइलिश बन गया था फैशन ट्रेंड
इन पुलिस अधिकारियों की मूंछें है पहचान,विंग कमांडर अभिनंदन स्टाइल बन गया था फैशन ट्रेंड <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। मध्यप्रदेश पुलिस के कांस्टेबल राकेश राणा के सस्पेंशन और फिर बहाली के बाद लंबी मूंछें सुर्खियों में छा गई हैं।जिन मूंछों के कारण राकेश राणा को सजा मिली उन्हीं मूंछों की वजह से कई राज्यों में पुलिसकर्मियों को मान-सम्मान और इनाम भी मिलता है।अपनी रौबदार मूंछों के कारण इन पुलिसकर्मियों की अपनी एक अलग पहचान है। यही नहीं पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद अभिनंदन कट मूंछों का ट्रेंड चल गया था।
मूंछों के लिए चर्चा में रहते हैं IPS प्रशांत कुमार
उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) और सीनियर आाईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार भी अपनी मूंछों के लिए चर्चा में रहते हैं।कुमार यूपी कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं। कुमार को पिछले साल गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक यानी गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा गया था।कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पद संभालने के पहले मेरठ जोन के एडीजी थे और मेरठ रेंज के डीआईजी भी रह चुके हैं।कुमार की जहां भी तैनाती होती है वहां अपराधी इनके नाम से कराहने लगते हैं।
आईपीएस मनु महाराज की मूंछें हैं सबसे अलग
2006 बैच के आईपीएस मनु महाराज भी अपनी मूंछों के कारण अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।मनु को लंबी मूंछें इतनी पसंद हैं कि वो अपने जैसे किसी भी पुलिसकर्मी को देखते हैं तो उसे सम्मानित भी करते हैं।मनु महाराज हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। 20 अक्टूबर 1974 को इनका जन्म शिमला के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।शुरुआती पढ़ाई शिमला से की और इसके बाद इन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इसी दौरान जेएनयू में एन्वायरन्मेंटल साइंस में पीजी किया। 2006 में यूपीएससी क्लियर कर आईएएस रैंक मिली लेकिन इसके बावजूद मनु ने आईपीएस को चुना। मनु हमेशा से एक IPS अफसर बनाना चाहते थे, इन्हें बिहार कैडर मिला।आईपीएस मनु महाराज ने अपने साथी पुलिसकर्मी को उनकी रौबदार मूंछों के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें इनाम भी दिया था।सारण रेंज के डीआईजी रहने के दौरान मनु महाराज एक बार कुचायकोट थाने में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। थाने में तैनात दरोगा उमेश सिंह यादव ने भी रौबदार लंबी मूंछें रखी थीं। दरोगा की मूंछें देखकर मनु महाराज बेहद खुश हुए और इसके लिए दरोगा को इनाम भी दिया।
उत्तर प्रदेश के आगरा में साल 2019 में एसआई हरेंद्र पाल सिंह को रौबदार मूंछों की वजह से उनके अधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया था। उस समय हरेंद्र पाल सिंह ताज सुरक्षा थाना में तैनात थे।
अभिनंदन की मूंछें बनीं फैशन ट्रेंड
पाकिस्तान से रिहा होकर आए भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान की मूंछें एक फैशन ट्रेंड बन गई थीं। लोग नाई के पास जाकर वैसी ही मूंछें बनावा रहे थे।पाकिस्तानी सेना ने उनके लड़ाकू विमान को गिराकर उन्हें कब्जे में ले लिया था। इस घटना के कुछ ही घंटों में अभिनंदन नेशनल हीरो बन गए। अभिनंदन जब वापस भारत लौटे तो पूरे देश ने उनका शानदार स्वागत किया गया था। उनकी खास स्टाइल की मूंछों को लोग बहादुरी का प्रतीक मान रहे हैं।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के कांस्टेबल राकेश राणा को उनकी मूंछों के लिए निलंबित कर दिया गया था। राकेश राणा का कहना था कि वो मूंछें नहीं हटवाएगा,भले सस्पेंड हो गया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।लोगों ने बिहार, यूपी सहित अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें शेयर करते हुए पूछा कि जब ये रौबदार मूंछें रख सकते हैं तो एमपी पुलिस का यह कांस्टेबल क्यों नहीं रख सकता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन देखने के बाद राकेश राणा को बहाल कर दिया गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

