उग्र ग्रामीणों ने पूर्व नक्सली की हत्या कर शव को जलाया, जंगल से लकड़ी काटने को लेकर थे नाराज
उग्र ग्रामीणों ने पूर्व नक्सली की हत्या कर शव को जलाया,जंगल से लकड़ी काटने को लेकर थे नाराज <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजारा बाजार के पास मंगलवार को लगभग दो बजे सैकड़ों उग्र ग्रामीणों ने पूर्व नक्सली की मां और पत्नी के सामने ही हत्या कर शव को जला दिया। पूर्व नक्सली द्वारा जंगलों से लकड़ी की कटाई को लेकर ग्रामीण काफी दिनों से नाराज थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना क्षेत्र के छपरीडिपा निवासी संजू प्रधान पूर्व माओवादी था।संजू जेल से छूटने के बाद लकड़ी का कारोबार कर रहा था, जिससे ग्रामीण काफी नाराज थे।कई बार ग्रामीणों ने जंगलों की कटाई नहीं करनी की बातें कही थी,लेकिन संजू लगातार जंगलों की कटाई कर तस्करी का काम करता था। इससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी थी।
मंगलवार को ग्रामीणों ने बंबलकेरा पंचायत भवन में बैठक कर घटना को अंजाम देने का निर्णय लिया। बैठक के बाद कई टोले के ग्रामीण बेसराजरा बाजार टांड़ के पास रह रहे संजू प्रधान के घर के अंदर पहुंचे। उस समय संजू का पूरा परिवार घर के पास ही था और घर में संजू और उसकी पत्नी सपना देवी थी।सबसे पहले दो लोग घर में घुसे और जबरन संजू को घर से निकालना चाहा। संजू के जाने इनकार करने पर सभी ग्रामीण उसके घर के अंदर घुसे और उसे घर से निकालकर पीटते हुए घर से करीब 100 कदम की दूरी पर ले गये और पीट पीट कर परिजनों के सामने ही हत्या कर दी।इतना ही नहीं हत्या के बाद उसके ही घर में रखी लकड़ी को चिता बनाकर उसे जलाकर राख कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव तो पहुंची,लेकिन ग्रामीणों के विरोध और उग्र तेवर को देखते हुए घटनास्थल पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। पुलिस कर्मियों ने जिला मुख्यालय को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा।काफी संख्या में पुलिस बल को आते देख ग्रामीण भाग खड़े हुए, लेकिन तब तक पूर्व नक्सली संजू प्रधान का शरीर जलकर पूरी तरह से राख हो चुका था।
पुलिस ने संजू प्रधान के जले हुए शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।संजू के परिवार की सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस तैनात है।एसपी डॉ शम्स तबरेज ने कहा कि घटना में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

