प्रतिनिधि,बड़कागांव।एनटीपीसी पकरी बरवाडीह द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर रंग ला रही है। बड़कागांव प्रखंड के जुगरा गांव में स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैक बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से पास कर एक नया कीर्तिमान रचा है। 88.40 प्रतिनिधि के साथ गौरव कुमार कोचिंग संस्थान में प्रथम स्थान पर रहे।वहीं सुजीत कुमार 85.40प्रतिनिधि के साथ में दूसरे स्थान पर रहे जबकि अर्जुन कुमार 85 प्रतिनिधि हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। कुल 19 छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी और सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
इस सफलता पर कोचिंग सेंटर के संचालक रामदुलार साव ने एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को धन्यवाद दिया और बच्चों को सफलता पर बधाई दी। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के नैगम सामाजिक दायित्व और आर एण्ड आर विभाग के उपमहाप्रबंधक अजीत कुमार एवं संजीत कुमार सेनापति तथा वरिष्ठ प्रबंधक कमलाराम रजक ने के सफलता पर खुशी जाहिर की और बच्चों को बधाई दी साथ ही अधिकारियों ने यह भी कहा कि एनटीपीसी आगे भी संस्थान को मदद करता रहेगा। उक्त आशय की जानकारी एनटीपीसी के पीआरओ दिलीप ठाकुर ने दी।





