कर्नाटक का हिजाब विवाद पहुंचा यूपी, मतदान से एक दिन पहले AMU में लगे अल्लाह हू अकबर के नारे
कर्नाटक का हिजाब विवाद पहुंचा यूपी, मतदान से एक दिन पहले AMU में लगे अल्लाह हू अकबर के नारे <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

अलीगढ़।हिजाब को लेकर कर्नाटक में चल रहा बवाल अब उत्तर प्रदेश पहुंच गया है।एएमयू में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन दिखाई दिया।हिजाब विवाद को लेकर गुस्साए छात्र-छात्राओं ने बुधवार शाम को एएमयू में नारेबाजी की और मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उनके प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी,क्योंकि दस फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक के हिजाब विवाद को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बुधवार की शाम छात्र और छात्राएं हाथों में पोस्टर लेकर जमा हुए और हिजाब प्रकरण को लेकर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राएं विश्वविद्यालय के डक प्वाइंट से बाबा सैयद गेट तक जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
छात्र नेताओं ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर और चुनाव को देखते हुए आज का प्रदर्शन कैंसिल कर दिया गया है, लेकिन हम प्रशासन को कहना चाहते हैं कि 12 फरवरी को फिर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय कैंपस में जमा हुए छात्रों ने कहा कि ये सब कुछ जो हमारी बहन के साथ कॉलेज में हुआ है, ये भाजपा व आरएसएस के कहने पर हुआ है। इतना ही नहीं छात्रों ने भाजपा पर चुनावी माहौल को देखते हुए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि कल अलीगढ़ में मतदान है, इसलिए हम नहीं चाहते कि सांप्रदायिक ताक़तें शहर के माहौल को ख़राब करें, इसलिए अब 12 फरवरी को फिर से प्रदर्शन होगा।
आपको बता दें कि हिजाब विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी जिले से शुरू हुआ है। उसके बाद तो कर्नाटक के अन्य जिलों में और अन्य राज्यों में भी अब प्रदर्शन हो रहे हैं।
जमीयत उलेमा ए हिंद (महमूद गुट) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष मौलाना महमूद मदनी ने कर्नाटक के महात्मा गांधी कॉलेज उडुपी की बीबी मुस्कान खान को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।मदनी ने धार्मिक स्वतंत्रता का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

