रांची।कर्बला चौक के पास शुक्रवार की रात लगभग 1130 बजे दो गुटों में मारपीट हो गयी।मारपीट में जब एक गुट बाइक छोड़कर भाग गया तो दूसरे गुट ने बाइक में आग लगा दी।दो गुटों में मारपीट की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी,हिंदपिढ़ी, कोतवाली व लोअर बाजार बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों गुटों के लोग वहां भाग गये।

अगर स्थानीय लोगों की मानें तो शुक्रवार रात में चर्च रोड की ओर एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार 5 युवक कर्बाला चौक पर हो-हल्ला करते हुए आ रहे थे।कर्बाला चौक के थोड़ा पहले एटीएम के पास दूसरे गुट के युवकों ने उन लोगों को खदेड़ कर पकड़ा। इससे दोनों गुट के लोगों में विवाद हो गया फिर मारपीट होने लगी।मारपीट करने वाले पांचों युवक वहां पर अपनी बाइक और स्कूटी लेकर भाग गये।तब दूसरे गुट के लोगों ने वहां पर पड़ी बाइक में आग लगा दी और स्कूटी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना के बाद भारी मात्रा में चर्च रोड व कर्बाला चौक में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है।घटना स्थल के आस पास इलाके में पुलिस की गश्ती भी बढ़ा दी गयी है। लोअर थाना प्रभारी का इस मामले में कहना है कि एक्सीडेंट के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ।इसके बाद ही बाइक में आग लगायी गयी।

सिटी पुलिस अधीक्षक का इस बारे में कहना है कि अभी मामले की जानकारी मिली नहीं है।पूरी जानकारी मिलने के बाद इस बारे में कुछ बता सकूंगा।