जामताड़ा।अपने बयानों से हमेशा चर्चा में छाए रहने वाले जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी शुक्रवार को फिर अपने एक बयान से विवादों में घिर गए हैं। इस बार अंसारी ने कहा है कि जामताड़ा की सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल जैसी चिकनी होगी, लेकिन बाद में कहा कि मेरी जबान फिसल जाने ऐसा बोल दिया था।

इरफान ने कहा कि जामताड़ा में 15 ग्रामीण सड़कों के निर्माण कराया जाएगा जो फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल जैसी चिकनी होगी। इससे पहले उन्होंने रांची की योग शिक्षिका राफिया नाज को लेकर विवादित बयान दिया था।इस बयान से इरफान पर महिलाओं को अपमानित का आरोप भी लगा था। इसके बाद योग शिक्षिका ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

आपको बताते चलें कि सालों पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार की सड़कों को अभिनेत्री हेमा मालिनी के गाल जैसा बनाने की बात कही थी।लालू के इस बात से तब पूरे देश में बहुत हंगामा मचा था।लालू के खिलाफ कुछ थानों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।