कुंडा का गुंडा कह गए थे कल्याण सिंह, लखनऊ पहुंच कर राजा भइया ने पूछा था कारण
कुंडा का गुंडा कह गए थे कल्याण सिंह,लखनऊ पहुंच कर राजा भइया ने पूछा था कारण <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ की विश्व में चर्चित कुंडा विधानसभा है।इस विधानसभा के विधायक जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया हैं।राजा भइया का कुंडा में 1993 से जीत का परचम लहरा रहा हैं।यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक बार कुंडा में पहुंच कर राजा भइया को कुंडा का गुंडा कह बैठे थे।
मामला 1996 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय का है। कल्याण सिंह अपनी पार्टी के उम्मीदवार का प्रचार करने कुंडा पहुंचे थे।इस दौरान कल्याण सिंह ने कहा था कि कुंडा को गुंडा विहीन बनाना है।कल्याण सिंह के इस आक्रामक हमले के बाद जब चुनाव परिणाम आया तो राजा भइया पिछली बार से भी अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
राजा भइया चुनाव जीतने के बाद कल्याण सिंह के पास पहुंच कर पूछा कि आपने हमारे बारे में ऐसा क्यों कहा था। हमसे नाराजगी का क्या कारण क्या है, तब कल्याण सिंह ने कहा कि हमने आप के लिए वो बात थोड़ी न कही थी, वो तो पूरे प्रदेश से गुंडों को हटाने के लिए कही थी। राजा भइया ने कहा कि आप जब कुंडा में आकर ये कहेंगे तो लोग यही समझेंगे कि आपने राजा भइया के लिए ऐसा कहा है,आपकी ये बात हमें बुरी लगी।
आपको बता दें कि राजा भइया को कुंडा का गुंडा कहते हुए कल्याण सिंह ने हराने की अपील की थी बाद में राजा भइया को अपने ही मंत्रिमंडल में शामिल भी किया।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

