प्रतिनिधि,चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कुष्ट रोग खोज अभियान सम्बंधित बैठक किया गया।बैठक में बताया गया कि कुष्ट रोग खोज अभियान(एलसीडीसी - 2023) का संचालन जिले में दिनांक 15 जून से 28 जून तक किया जाएगा।





उक्त अभियान के तहत सहिया, सहिया साथी द्वारा डोर टू डोर जांच कार्यक्रम किया जाएगा,जिसके तहत सभी घरों में उपलब्ध लोगों की शारिरिक जांच की जायेगी तथा कुष्ट रोग के प्रति उन्हें जागरूक किया जायेगा।उप विकास आयुक्त ने कुष्ट रोग खोज अभियान(एलसीडीसी - 2023) के तहत सूक्ष्मता से काम करने की जरूरत की बात कहते हुए कहा कि उक्त रोग के उन्मूलन के लिए कुष्ट रोग खोज अभियान अंतर्गत लोगों की जांच कर जनमानस में जागरुकता वृहद रूप से किया जाए।





बैठक में सिविल सर्जन चतरा श्याम नंदन सिंह, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा उपाधीक्षक मनीष लाल, जिला प्रबंधन इकाई चतरा, एन एलआर इंडिया फाउंडेशन सह राज्य समन्वयक, जिला कुष्ट कार्यालय प्रभारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।