पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी और उपायुक्त गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा ने रविवार को केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु स्थल चयन के लिए जिले में झारखंड कॉलेज डुमरी के समीप कुलगो आईटीआई संस्थान के पास एवं चैनपुर में स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही तत्काल केन्द्रीय विद्यालय का संचालन केबी हाईस्कूल के अतिरिक्त भवन एवं बेसिक स्कूल के भवन में करने हेतु उक्त दोनों विद्यालयों के भवन का निरीक्षण किया।वहीं सांसद एवं डीसी ने उक्त तीनों स्थानों के आसपास की शैक्षणिक वातावरण एवं आवागमन के साधन की भी जानकारी ली।
उपायुक्त ने बताया कि जो जगह चयनित होगा।उस जगह में 3 वर्ष के अंदर विद्यालय भवन का निर्माण करना है और तब तक उक्त दोनों विद्यालय के अतिरिक्त भवन में केंद्रीय विद्यालय का संचालन किया जाएगा। वहीं सांसद ने कहा कि इसी सत्र से पढ़ाई चालू होगी।इस दौरान डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, डीडीसी शशिभूषण मेहरा, डीईओ निलिमा टोप्पो, डीएसई विनय कुमार, डुमरी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, डुमरी सीओ धनंजय गुप्ता, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार सदलबल सहित जिप सदस्य प्रदीप मण्डल,बैजनाथ महतो, जिप सदस्य प्रतिनिधि जीवाधन महतो व सुरेन्द्र कुमार, आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डु यादव, विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, सहायक अभियंता नगेन्द्र किस्कु, युवा आजसू नेता मोहन महतो,मुखिया जागेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।





