प्रतिनिधि,बड़कागांव।केरेडारी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हेंदेगीर कांड का मुख्य आरोपी प्रकाश साव, पिता स्व.खुदन साव, नापोखुर्द निवासी को केरेडारी थाना कांड संख्या 188/23 आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार करके कार्रवाई करते हुए हजारीबाग न्यायालय भेज दिया गया।





बुधवार को केरेडारी पुलिस के द्वारा पांडेय गिरोह के 2 सदस्यों को सड़क निर्माण कार्य में बाधित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया था। उसी मामले में फरार मुख्य आरोपी प्रकाश साव के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करवाई की गई है। मुख्य रूप से कार्रवाई में केरेडारी थाना प्रभारी विक्सन नयाल कोंगाड़ी व पुलिस जवान के सशस्त्र बल शामिल थें।