गिरीडीह में नक्सलियों ने किया तांडव, उड़ाए दो मोबाइल टावर, पोस्टरबाजी कर किया ये आह्वान
गिरिडीह में नक्सलियों ने किया तांडव,उड़ाए दो मोबाइल टावर,पोस्टरबाजी कर किया ये आह्वान <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

गिरीडीह।नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के जयनगर और खुखरा थाना क्षेत्र के जमुआटांड़ में दो मोबाइल टावर उड़ा दिए हैं।नक्सलियों ने इलाके में पोस्टरबाजी कर प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने के लिए आह्वान किया है।इस घटना को लगभग एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने अंजाम दिया।शनिवार की दोपहर घटना की सूचना मिलने पर एसपी अमित रेणु घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार इस घटना को 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा और 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो के दस्ते ने अंजाम दिया है।नक्सलियों ने शुक्रवार की रात लगभग 9.30 बजे सबसे पहले जमुआटांड़ में टावर को उड़ाया।इसके बाद रात लगभग 1.15 बजे मधुबन थाना से थोड़ी दूर जयनगर पहुंचा और यहां आइडिया कंपनी के मोबाइल टावर को उड़ा दिया।
आपको बता दें कि एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 27 जनवरी को झारखंड- बिहार बंद बुलाया है।गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी संगठन का प्रतिरोध दिवस शुक्रवार से शुरू हो गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

