गोरखनाथ मंदिर में अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते हुए अहमद मुतर्जा अब्बासी ने पीएसी के जवानों पर किया हमला
गोरखनाथ मंदिर में अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते हुए अहमद मुर्तजा अब्बासी ने पीएसी के जवानों पर किया हमला <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रविवार शाम दो संदिग्ध व्यक्ति अचानक से घुस आए। दोनों ने वहां पर मंदिर की सुरक्षा में तैनात खड़े पीएसी के जवानों पर चाकू से हमला कर दिया।सूत्र बताते है दोनों ने मंदिर में घुसते ही अल्लाह हो अकबर के नारे भी लगाए थे।वहां पर मुस्तैद सुरक्षा बलों के जवानों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और दूसरा भागने में सफल हो गया,पकड़े गये एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी बताया जा रहा है
सिपाहियों को कराया गया भर्ती
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात दो पीएसी के जवानों पर इन व्यक्तियों ने चाकू से हमला करते हुए घायल कर दिया था,जिसके बाद में घायल हुए जवानों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घायल हुए जवानों का नाम गोपाल गौड़ और अनिल पासवान है।
लैपटॉप समेत हवाई जहाज की टिकट हुई बरामद
अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते हुए पकड़े गये एक के पास इंडिगो एयरलाइन का एक टिकट बरामद हुआ और साथ मे उसके पास से एक लैपटॉप भी मिला है।मौके पर पहुचे डीआईजी जांच पड़ताल में लग गए हैं।भागे हुए एक साथी के लिए पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश में लगी हुईं है।
वही विशेष सूत्रों की माने तो अहमद मुर्तजा अब्बासी को अलीगढ़ का बताया जा रहा है आरोपी के पास बरामद टिकट के अनुसार ये आरोपी आज ही मुंबई से गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरा था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

