गोरखनाथ मंदिर हमले का आरोपी मुर्तजा को लेकर एटीएस पहुंची लखनऊ, विदेशी कनेक्शन की भी होगी जांच
गोरखनाथ मंदिर हमले का आरोपी मुर्तजा को लेकर एटीएस पहुंची लखनऊ,विदेशी कनेक्शन की भी होगी जांच <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों पर हमले का आरोपी मुर्तजा अब्बासी को लेकर यूपी एटीएस लखनऊ पहुंच गई है।
एटीएस मुख्यालय में मुर्तजा से आगे की पूछताछ की जाएगी।पूछताछ के साथ ही मुर्तजा के विदेशी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।
मुर्तजा के कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस और एटीएस
आरोपी मुर्तजा की सात दिनों की रिमांड यूपी पुलिस को सौंपी गई है।पुलिस और एटीएस आरोपी मुर्तजा से जुड़े हर पहलू की बारिकी से जांच पड़ताल कर रही है।महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, गाजीपुर और जौनपुर में मुर्तजा के रिश्तेदारों के घरों की तलाशी और पूछताछ भी की जा रही है।एटीएस की एक टीम संभल में मुर्तजा से जुड़े कनेक्शन की जांच के लिए पहुंच गई है।
मुर्जता के पूर्व ससुर ने किया बड़ा खुलासा
गोरखनाथ मंदिर हमले का आरोपी मुर्तजा अब्बासी के ससुर मुजफ्फरुल हक ने बताया कि 2019 में मुर्तजा ने मेरी बेटी से शादी कर ली,उसके तुरंत बाद उसकी सास द्वारा घरेलू हिंसा के कारण तलाक हो गया।उसके बाद से उसके संपर्क में नहीं था।वह केमिकल इंजीनियर था, सामान्य था।मैं इस घटना पर टिप्पणी नहीं कर सकता।
मुर्तजा अपने घर की छत पर सीख रहा था निशानेबाजी
आरोपी मुर्तजा अब्बासी के घर की छानबीन में भी कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस टीम ने मुतर्जा के कमरे से एयरगन और छर्रा बरामद किया है।पूछताछ में आरोपी के परिजनों ने बताया कि वह बीते कुछ समय से घर में ही छत पर एयरगन से निशानेबाजी सीख रहा था।मुर्तजा के कमरे से अरबी भाषा में लिखी किताब, पैन ड्राइव, एयरगन और अंग्रेजी में लिखी धार्मिक किताब बरामद हुई है।पुलिस के मुर्तजा से जुड़े आए दिन चौंका देने वाले तथ्य मिल रहे हैं।टीम अब मुर्तजा से जुड़े उसके कनेक्शन तक पहुंचने में जुट गई है, जहां से कई अन्य अहम जानकारी प्राप्त हो सकती हैं।फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

