गोरखनाथ मंदिर हमले को ISIS ने दिया अंजाम,आतंकी संगठन के वीडियो में दिखा मुतर्जा
गोरखनाथ मंदिर हमले को ISIS ने दिया अंजाम,आतंकी संगठन के वीडियो में दिखा मुर्तजा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने वाला अहमद मुर्तजा अब्बासी पर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले तक मुर्तजा ने कई बैंक खातों में रुपये भेजकर फंडिंग मुहैया कराई थी।कोर्ट से वारंट बी और रिमांड हासिल कर एटीएस की टीम मुर्तजा को लेकर कल राजधानी लखनऊ एटीएस मुख्यालय पहुंची और पूछताछ में जुटी है।मुर्तजा के पकड़े जाने के बाद से ही एटीएस, एसटीएफ और पुलिस मामले की जांच कर रही है।हर रोज चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।
गोरखनाथ मंदिर हमले का आरोपी मुर्तजा के आतंकी संगठनों से संपर्क की जांच के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है। वीडियो में ISIS के आतंकी के हाथ में वैसा ही हथियार दिख रहा है,जैसा मुर्तजा के हाथ में था। 25 मार्च को IS इंडिया नाम के संगठन की ओर से जारी किए गए इस वीडियो के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि मुर्तजा कहीं आईएसआईएस का मोहरा है। ये भी खुलासा हुआ है कि मुर्तजा ISIS से जुड़े वीडियो देखता था।अब जांच एजेंसियां इस हमले के ISISI कनेक्शन की जांच कर रही हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुर्तजा एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था।इस ग्रुप में उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों से लेकर नेपाल तक लोग जुड़े हुए थे।
आपको बता दें कि रविवार की देर रात 30 वर्षीय आईआईटी स्नातक अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में घसने की कोशिश की और जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका तो मुतर्जा ने सुरक्षा कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे पीएसी के दो सिपाही घायल हो गए थे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

