प्रतिनिधिबड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत महुंगाईकलां में ग्रामीण विकास विभाग से लगभग एक करोड़ रुपए कि लागत से हरली मुख्य पथ से लेकर महुंगाईकला ढाई किलोमीटर पीसीसी,कालीकरण सड़क निर्माण, नाली व 90 मीटर गार्डवाल निर्माण कार्य संवेदक विजय कुमार यादव के द्वारा किया जा रहा है।
नाली व गार्डवाल निर्माण पर स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में घोर अनियमितता किया जा रहा है। एस्टीमेट के हिसाब से सीमेंट छरी व अन्य सामग्री नहीं दिया जा रहा है,जिससे नाली व गर्डवाल समय से पहले टूटने की संभावना है।बतातें चलें कि 8 फरवरी को स्थानीय विधायक अम्बा प्रसाद के द्वारा सड़क,नाली व गार्डवाल निर्माण का शिलान्यास किया गया था और स्थानीय विधायक ने ठेकेदार से अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने पर विशेष जोर दी थी, लेकिन ठेकेदार के द्वारा विधायक की बातों का नजर अंदाज किया जा रहा है।
मामले को लेकर ठेकेदार महावीर यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कार्य एस्टीमेट के हिसाब से किया जा रहा है जो गांव के ग्रामीणों के द्वारा कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप बिल्कुल निराधार है। वहीं कनिय अभियंता विजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार के अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी प्रकार के घटिया सामग्री उपयोग किया जा रहा होगा तो नाली व गर्डवाल को पुनः तोड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा।





