कानपुर।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर देहात के अकबरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में चुनाव के दो चरणों से सामने आ रही चार बातों से घोर परिवारवादी चारों खाने अभी से चित हो गए हैं। यूपी लोग रंगों की होली दस दिन पहले ही मनाएंगे, दस मार्च को चुनाव नतीजे आते ही धूमधाम से रंगों की होली मनेगी।उन्होंने कहा कि गोवा में चुनाव लड़ रहे ममता बनर्जी की टीएमसी के नेता के इंटरव्यू में दिये जवाब का चुनाव को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिेए और वहां के मतदाताओं को भी अपने वोटों से जवाब देना चाहिए जो बंटवारे की बात करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर देहात के शहबाजपुर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपका ये प्यार निरंतर प्रेरित करता है कि आपके लिए दिन रात मेहनता करूं और खुद को खपाता रहूं। कानपुर और कानपुर देहात बिठूर की इस पावन धरती पर हमे गुरु परंपरा से लेकर आजादी तलक हर प्रकार का जीवन में एक ललक नजर आती है। हमारे साथ जालौन के लोग भी वर्चुअली जुड़े हैं, हाथ से बने रंग बिरंगे कागजों के लिए प्रसिद्ध जालौन की धरती को भी प्रणाम करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि कानपुर देहात का एक और वजह से बहुत आभारी हूं, कानपुर देहात ने अपने सपूत को देश के सर्वोच्च पद पर भेजा है। हमारे आदरणीय राष्ट्रपति से मिलने जाता हूं तो मुझसे कानपुर देहात जिले के जीवन के बारे में इतनी बातें बताते हैं। उनके दिल में यहां के लोगों के लिए जो प्यार वो उनकी बातों से आसानी से समझ में आता है। आज उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण और उत्तराखंड व गोवा में मतदान हो रहा है। मैं सभी मतदाताओं विशेषकर पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं से कहूंगा वोट जरूर करें ताकि आगे याद रहेगा कि कितनी छोटी उम्र में वोट डाला था।

पीएम मोदी ने कहा कि आज जब गोवा में चुनाव में हो रहा है तो देश के मतदाताओं के सामने खासकर गोवा के मतदाताओं के सामने एक बात से अवगत कराना चाहता हूं- मैंने कल गोवा के एक अखबार का इंटरव्यू देखा। चुनाव गोवा में चल रहा है और यहां ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के एक नेता पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनसे पूछा गया कि गोवा में आपकी पार्टी का वजूद तो है नहीं तो यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हैं, उन्होंने जो जवाब दिया उसे देश के इलेक्शन कमीशन को गौर करने जैसा है, हिंदुस्तान के मतदताओं को भी गौर करने जैसा है और यूपी के मतदाताओं को भी गौर करने जैसा है। बंगाल की टीएमसी पार्टी कहती है कि हमने तो उस पार्टी से इसलिए गठबंधन किया है कि हम गोवा में हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं। ये हिम्मत, क्या लोकतंत्र और सेक्युरिज्म है, ये खुलेआम कहें कि हम हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं, ये किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हैं। ये भेदभाव और क्या ये भाषा लोकतंत्र की है। गोवा के मतदाताओं से कहना चाहता हूं कि ये मौका है इस प्रकार की राजनीति को दफना देने का।

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के पहले चरण की वोटिंग और दूसरा चरण का ट्रेंड आया है। इसमें चार बातें साफ कर दी है। इसमें पहली कि भाजपा की सरकार योगी जी की सरकार फिर से आ रही है, गाजे बाजे के साथ जोर शोर से आ रही है। दूसरा हर जाति, बिरादरी, वर्ग के लोग बिना बंटे, गांव और शहर बिना बंटे और बिना भ्रम में पड़े एक जुट होकर यूपी के तेज विकास के लिए वोटिंग करके पहले फेज में बीजेपी को बहुत आगे बढ़ा दिया और दूसरा फेज भी बढ़ रहा है। तीसरा हमारी मताओं और बहनों ने बीजेपी की जीत का झंडा खुद उठा लिया है। माताओं और बहनों ने सुरक्षा के नाम और सम्मान पूर्वक जो जीवन मिल रहा है।उसके बीजेपी को जिताने का झंडा उठा लिया है। चौथा- मेरी मुस्लिम बहनें चुपचाप बिना शोर किए और मन बनाकर मोदी को आशीर्वाद देने घर से निकल रही हैं। हमारी मुस्लिम महिलाएं, बहनें-बेटियां जानती हैं कि जो सुख दुख में काम आता है, वही अपना होता है। इन चार बातों ने ही घोर परिवारवादी लोगों को चारों खानों पर चित कर दिया है।उनको पराजित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया और 2019 में फिर एक बार हराया और अब 2022 में भी घोर परिवारवादी फिर से हारेंगे। इस बार उत्तर प्रदेश में रंगों वाली होली दस दिन पहले ही मनाई जाएगी, दस मार्च को ही चुनाव नतीजे आएंगे तो धूमधाम से रंगों की होली शुरू हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि ये परिवारवादी लोग चुनाव में आते है तो नया पार्टनर लाते है। नए साथी के कंधे से चलते हैं और हर चुनाव में साथी बदलते हैं, वो आपका साथ क्या देंगे।जो चुनाव में साथ की बात करते हैं और उसके बाद लात मार देते है, ऐसे लोगों पर भरोसा कर सकते हैं, क्या साथ चल सकते है। जो परिवार लेकर चलते हैं, वो युवाओं, माताओं और बहनों का भला करेंगे क्या।

पीएम मोदी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि घोर परिवारवादियों ने यूपी को दिन रात लूटा। यहां के लोगों को अपराधियों, दंगाइयों और माफियाओं के हवाले कर दिया। इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और यूपी के शहरों में हर एक मोहल्ला माफियागंज के नाम पर बना देते। योगी सरकार की सख्ती से मनचलों, गुंडों, दबंगों, दंगाइयों में जो डर पैदा हुआ है, वो हमारी बहन-बेटियों के हौसलों को बुलंद करने में बहुत उपयोगी है। इसलिए यूपी की हर बहन-बेटी कह रही है कि यूपी के लिए योगी बहुत उपयोगी हैं। उन्होंने ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमनें जो पैसा दिल्ली से भेजा उसकी पाई-पाई का उपयोग हुआ और उत्तर प्रदेश में 34 लाख घर पक्के घर गरीबों को बनाकर दिए गए।

इससे पहले मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना जैसी महामारी में वैक्सीन देकर देश को बचाया है। इसलिए वैक्सीन के लिए दुष्प्रचार करने वालों को वोट की चोट से करारा जवाब दीजिए, जो बचाएगा वो सच्चा साथी है, जो गुमराह करेगा वो अवसरवादी है। पहले भूख से मौतें होती थीं लेकिन अब डबल इंजन की सरकार है तो डबल डोज राशन मिल रहा हैं।