छह माह के बेटे और 18 साल की बेटी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर ही हुई मौत
छह माह के बेटे और 18 साल की बेटी को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

सूबे की राजधानी रांची से रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ।जहां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा मोटरसाइकिल से जा रहे परिवार की 18 वर्षीय बेटी और छह महीने के बेटे को ट्रक ने पीछे से कुचल दिया और दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लेक रोड हिंदपीढ़ी का रहने वाला परिवार दो मोटरसाइकिल से छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा जा रहा था।बूटी मोड़ से थोड़ी दूरी पर गुमला पेट्रोल पंप के आगे सामने से आ रही कार से बचने के लिए पिता विनय वर्मा ने मोटरसाइकिल सड़क से नीचे उतार दी। सड़क खराब होने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल के साथ उस पर सवार पिता विनय वर्मा, 18 साल की बेटी निकिता और उसकी गोद में बैठा उसका छह माह का भाई लुभान भी गिर गया। पीछे से आ रही ट्रक ने बेटा और बेटी को कुचल दिया,जबकि पिता के थोड़ी दूर पर गिरने के कारण वे बाल-बाल बच गए।अपने सामने हादसा होने के कारण पिता की हालत बहुत खराब है और रो रो कर बुरा हाल है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

