वरीय संवाददाता,रांची। झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने कहा है कि राज्य के छात्रों,युवाओं व नौजवानों के हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अविलंब नियोजन नीति में बदलाव करें।
श्री नायक ने झारखंड बंद को सफल होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार 60-40 वाली नियोजन नीति का बदलाव नहीं करती है और खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू नहीं करती है तो आने वाले दिनों में झारखंड के सभी आदिवासी मूलवासी समाज संगठित होकर चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।उन्होंने कहा कि जब तक यह 60-40 जैसी जनविरोधी नीति को निरस्त नहीं किया जाता एवं खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।उन्होंने बंद में सहयोग करने वाले सभी छात्र युवा संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री नायक ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द 60-40 नियोजन नीति में बदलाव लाए एवं खतियान आधारित का स्थानीय नीति तुरंत लागू करे। अन्यथा झारखंड की छात्र युवा नौजवान शक्ति जाग चुकी है और अगर टालने की राजनीति की गई तो आने वाले दिनों में इसके परिणाम भुगतने होंगे।उन्होंने कहा कि आदिवासी मूलवासी समाज के हितों उनके हक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु इसी तरह संगठित होकर प्रतिरोध करें।





