जमशेदपुर XLRI के 22 छात्र कोरोना पाॅजिटिव, अन्य छात्रों को हाॅस्टल खाली करने का आदेश
झारखंड:जमशेदपुर XLRI के 22 छात्र कोरोना पाॅजिटिव,अन्य छात्रों को हॉस्टल खाली करने का आदेश <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

जमशेदपुर।एक्सएलआरआई जमशेदपुर के 22 छात्र गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।इन छात्रों की रैंडम आरटीपीसीआर जांच की गई थी इसमें ये कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। पाॅज़िटिव छात्रों को एक्सएलआरआई के कैंपस में एमडीपी रेजिडेंस भवन में आइसोलेट कर दिया गया है। संस्थान के अन्य छात्रों से अलग-थलग एमडीपी भवन में रखा गया है।उनके इलाज और खानपान की व्यवस्था की गई है।
इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक्सएलआरआई कैंपस को छात्रों से खाली कराया जा रहा है और जिनकी रिपोर्ट आरटीपीसीआर जांच में निगेटिव आई है उनको हॉस्टल से वापस घर भेजा जा रहा है। गुरुवार से ही हॉस्टल को खाली करने की कवायद शुरू कर दी गई और आधे छात्रों को उनके घर वापस भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि एक्सएलआरआई जमशेदपुर में कोरोना की दूसरी लहर के थमने के बाद ऑफलाइन क्लास शुरू करने के लिए विद्यार्थियों को वापस हॉस्टल में बुला लिया गया था,लेकिन अब दोबारा कोरोना की तीसरी लहर पूरी रफ्तार से बढ़ रही है।ऐसे में छात्रों को अब वापस घर भेजा जा रहा है। गुरुवार को एक्सएलआरआई प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से रैंडम कोरोना जांच के क्रम में संस्थान के 22 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कैंपस में सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
कैंपस में रह रहे फैकल्टी मेंबर और उनके परिवारों से कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करने का अनुरोध किया गया है और साथ ही कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। एक्सएलआरआई के एमडीपी भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी छात्रों को एहतियाती सुरक्षा कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया है।
संस्थान में पहले से ऐसी किसी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए पुख्ता तैयारी की गई थी। इसलिए संक्रमित पाए गए छात्रों को ना सिर्फ मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, बल्कि उनकी काउंसलिंग भी अब शुरू कर दी गई है। पिछली बार भी कोरोना की लहर के दौरान एक्सएलआरआई में छात्र संक्रमित पाए गए थे।
इसके बाद से ही संस्थान परिसर में कोरोना से बचने के लिए कई नियम कानून बनाए गए हैं। इसके तहत छात्रों को कैंपस के अंदर भी एक भवन से दूसरे भवन में जाने की मनाही की गई है। अब तक संस्थान में 100 से ज्यादा छात्रों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 22 छात्रों के अलावा बाकी को निगेटिव भी पाया गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

