प्रतिनिधि,दुमका। जय माता दी सेवा समिति दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा जारी है। रविवार को दोपहर में 40° की गर्मी में समिति के मुख्य अतिथि डीएसपी विजय कुमार दुमका की अगुवाई में रविवार भोजन सेवा में राजमा,चावल,चिप्स, आचार का भोजन अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के घर से स्वनिर्मित भोजन,शहर के टाटा शोरूम, टीन बाजार, धर्म स्थान,वीर कुंवर सिंह चौक, इत्यादि जगहों पर कार से घूम-घूम कर लगभग 150 लोगों को भोजन कराया गया। आज खानें वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण मुड़ी सब्जी खिलाना पड़ा।





मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार राउत ने बताया कि आज सही में कुछ विक्षिप्तों को खाना खिला कर मन को बहुत संतुष्टि मिला।इन कार्यक्रमों से मन को बहुत शांति मिलती है।समिति का उद्देश्य ही नर सेवा नारायण सेवा हैं ये सभी कार्यक्रम अभी निरंतर चले ऐसा प्रयास किया जाएगा।





डीएसपी विजय कुमार स्वयं गरीबों की मदद को हमेशा तत्पर रहते है। ब्लाइंड हास्टल में भी इनके द्वारा हमेशा मदद दी जाती है।समिति की कार्यो की इन्होंने बहुत सराहना की साथ ही सेवा के लिए हमेशा सहयोग की इच्छा व्यक्त की है।समिति उनको तहेदिल से धन्यवाद देती है।





कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार राउत,संदीप कुमार जय बमबम,सुमन साह, शंकर यादव, कल्याण मित्रा,संतोष ठाकुर, विकास कुमार इत्यादि लोगों का कार्य सहयोग रहा।