प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सशक्तिकरण सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर सत्र तृतीय न्यायाधीश राकेश चंद्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन द्विप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश राकेश चंद्र ने कहा कि कानून में सभी का समान अधिकार है।किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा किसी भी गलत कार्य का खुलकर विरोध करना सीखिए। जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपने अपने क्षेत्र में इमानदारी पूर्वक व सेवाभाव से कार्य करने की बात कही।उन्होंने मोटर वाहन दुर्घटना होने पर निशुल्क कानूनी सलाह उपलब्ध होने की भी जानकारी दिया।
उन्होंने कहा तीन लाख के नीचे आय वाले व्यक्ति को न्यायालय के द्वारा निशुल्क कानूनी सलाह दिए जाने की व्यवस्था कि गई है। दुर्घटना में घायल व मृत्यु होने पर इसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाना को भी देने की अपील किया।ताकि पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान किया जा सके। तत्पश्चात विभिन्न योजनाओं के तहत दर्जनों लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस क्रम में जेएसएलपीएस के समूह के बीच 400000 लाख, पीएमजीवाई के तीन लाभुकों को 85000 -85000 रुपए की द्वितीय किस्त, सावित्रीबाई फुले योजना के तहत तीन छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र व कई मजदूरों को जॉब कार्ड सहित अन्य स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव, प्रमुख अनीता यादव,20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, मुखिया जगदीश यादव सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।





