जेल में बंद मुख्तार अंसारी सपा गठबंधन से लड़ेंगे चुनाव,राजभर की पार्टी ने दिया टिकट, नामांकन के लिए मांगी कोर्ट से इजाजत
जेल में बंद मुख्तार अंसारी सपा गठबंधन से लड़ेंगे चुनाव, राजभर की पार्टी ने दिया टिकट,नामांकन के लिए मांगी कोर्ट से इजाजत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ जिले की सदर विधानसभा 356 से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी एक बार फिर चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं।सपा गठबंधन में शामिल ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मुख्तार अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।मुख्तार का नामांकन फार्म भरने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी गई है।
आपको बता दें कि इस बात की जानकारी उस समय हुई जब मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने कोर्ट को एक प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें यह बताया गया है कि मुख्तार अंसारी इसबार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अपना पर्चा दाखिल करेंगे।कोरोना के देखते हुए इस समय जेल में मुलाकात पर रोक लगी हुई है। इसी को देखते हुए विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में अर्जी दी गई है। अर्जी में कहा गया है कि नामांकन फार्म भरने के लिए मुख्तार से मिलना जरूरी है। ऐसे में उनके अधिवक्ता, प्रस्तावकों, नोटरी अधिवक्ता और फोटोग्राफरों की मुलाकात की अनुमति मांगी गई है। मंगलवार को दायर की गई अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन हड़ताल के कारण अब गुरुवार को होगी। वहीं पार्टी के महासचिव और ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की तरफ से मुख्तार अंसारी के लिए अधिकृत पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज दिये गए हैं।
मऊ सदर विधानसभा लंबे अरसे से मुख्तार अंसारी का अभेद्य दुर्ग रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मुख्तार यहां जीत का परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी ने भी यहां से अभी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।सुभासपा और समाजवादी पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशियों का नाम नहीं दिया गया है। बसपा ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को प्रभारी बनाने के साथ ही प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने माधवेन्द्र बहादुर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

