विशेष संवाददाता,रांची। गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 51 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी(राधा-कृष्ण) मंदिर(मंगल राधिका सदानंद सेवा आश्रम) के प्रांगण में जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, सचिव प्रीती बागला एवं जेसीआई रांची उडान के सदस्यों के सौजन्य से 92वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया गया।संयोजक ओमप्रकाश सरावगी एवं सह संयोजक पवन पोद्दार, बिष्णु सोनी की देखरेख में जेसीआई रांची उड़ान के सदस्यों द्वारा 92वां निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।
संस्था के सदस्यों ने मंदिर में पुरोहित द्वारा विधि विधान से श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एवं गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहां उपस्थित सभी महिलाओं,पुरूष श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर 92वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया। भंडारे में संस्था ने भोजन के प्रसाद में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनो में साउथ इंडियन खाने में इडली, सांम्भर बड़ा,उपमा मिठाई में केसरीया जलेबी एवं आमरस (मैंगो सेक) का वितरण किया।
महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या विद्या देवी अग्रवाल एवं बिमला जालान ने जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, सचिव प्रीती बागला को अंग वस्त्र एवं भगवान की स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्रा व संदीप जैन को भी संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सुरेश अग्रवाल ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे के प्रसाद में इडली,उपमा, सांम्भर बड़ा, नारियल की चटनी सांम्भर एवं केसरिया जलेबी का वितरण कर सेवा की गई।अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओम प्रकाश सरावगी, पवन पौद्दार (ताउ),सुरेश अग्रवाल,सजन पाडिया,प्रभाष गोयल, मनीष सोनी,विशाल जालान,ज्ञान प्रकाश शर्मा, चन्द्रदिप साहु, धीरज कुमार गुप्ता,परमेश्वर साहु,महेश वर्मा महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या विद्या देवी अग्रवाल,बिमला जालान, सरिता अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल, बबीता गुप्ता, उर्मिला पाडिया,अमिता जालान सहित अन्य उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





