झारखंड का आज आयेगा बजट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत ये योजनाएं हो सकती है लागू
झारखंड का आज आयेगा बजट,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत ये योजनाएं हो सकती है लागू <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।हेमंत सोरेन सरकार आज गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेगी।अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार द्वारा एक लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किए जाने की संभावना है। वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट अनुमान तैयार करने के दौरान पिछले तीन वित्तीय वर्षों में मिले राजस्व और केंद्रीय सहाय्य अनुदान के ग्रोथ रेट को ध्यान में रखने का निर्देश दिया था।
सरकार के इस निर्देश में चालू वित्तीय वर्ष के बजट आकार में अधिकतम 10 फीसदी की वृद्धि का अनुमान किया गया है।कृषि क्षेत्र में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है।इस क्षेत्र में नयी योजना के रूप में ‘एग्री स्मार्ट विलेज’ को शामिल किये जाने का अनुमान है। शिक्षा के क्षेत्र में नयी योजना के रूप में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को शामिल किया गया है।
इसके साथ साथ मंदी से उबारने वाले कृषि प्रक्षेत्र पर विशेष जोर होगा।राज्य सरकार अपनी महत्वाकांक्षी ऋण माफी योजनाओं को अगले साल भी जारी रखेगी।हालांकि इसके लिए बजटीय प्रविधान कुछ कम हो सकता है।अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले वित्तीय वर्ष इस मद में 400-500 करोड़ का बजटीय उपबंध किया जा सकता है। वहीं, किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और सिंचाई संसाधन बढ़ाने पर सरकार का जोर होगा। निजी मंडियों को बढ़ावा देने के भी प्रयास बजट में दिखाई देंगे
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

