रांची।झारखंड के हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक को सरायकेला-खरसावां पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की बीच शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे प्रमाणिक को रांची से कड़ी सुरक्षा के बीच सरायकेला के सदर अस्पताल लाया गया,जहां स्वास्थ्य व कोरोना की जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया।इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। प्रमाणिक कल शुक्रवार रांची में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

10 लाख का था इनामी नक्सली

21 जनवरी को हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक ने रांची में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। प्रमाणिक पर सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। महाराज प्रमाणिक के खिलाफ झारखंड के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी व रांची जिले में करीब 110 से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रमाणिक पर कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का भी आरोप है।प्रमाणिक का लगभग दस साल तक खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी व रांची जिले में खौफ रहा है। मेडिकल जांच के दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक ने कहा कि भविष्य में वह जनता की सेवा करेगा।