झारखंड के खूंटी से 71 केजी डोडा और 7 केजी अफीम बरामद,4आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के खूंटी से 71 केजी डोडा और 7 केजी अफीम बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

खूंटी। मारंगहादा और सायको थाना क्षेत्र से पुलिस ने अफीम के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 7.23 किलोग्राम अफीम, 71 किलोग्राम डोडा और 53,500 रुपए बरामद किया है। इस बात की जानकारी एसडीपीओ अमित कुमार ने पत्रकारों को दी।
सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मारंगहादा थाना क्षेत्र के होड़ोंग गांव में कुंवर मुंडा और सोहराई पहान अपने खेत में अफीम की खेती कर उससे अफीम निकाल कर बेचने के फिराक में था। सूचना के आधार पर छापामारी दल गठित कर होड़ोंग गांव से कुंवर मुंडा और सोहराई पहान को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस ने 3.850 किलोग्राम अफीम समेत 53,500 रुपयि नकद बरामद किया। इन आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान में एसडीपीओ अमित कुमार के अलावा इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, पुअनि राकेश कुमार, प्रीतम राज, सुरेश प्रसाद और सशस्त्र बल शामिल थे।
सायको में 2.330 किलोग्राम अफीम बरामद किया
इधर सायको थाना क्षेत्र के उबरू गांव में पुलिस और SSB 26 बटालियन हुंठ कैंप ने संयुक्त अभियान चलाकर गोलाए मुंडा के घर से 2.330 किलोग्राम अफीम बरामद किया। पुलिस ने गोलाए मुंडा को गिरफ्तार किया। इस आरोपी की गिरफ्तारी अभियान में एसएसबी 26 बटालियन के उप समादेष्टा विजेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर नीरज मिश्र, सायको थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, पुअनि शशि प्रकाश और सशस्त्र बल शामिल थे।
वहीं, खूंटी थाना क्षेत्र के बड़ा बांडी गांव में पुलिस ने छापामारी कर राम उरांव के घर से 1.05 किलो अफीम और 71 किलो डोडा बरामद किया गया।पुलिस ने राम उरांव को गिरफ्तार किया।इस गिरफ्तारी अभियान में खूंटी थाना प्रभारी पिंकु कुमार यादव, पुअनि विश्वजीत ठाकुर, अभिषेक कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे।
तस्करों को भी किया जायेगा गिरफ्तार
एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने खरीद-बिक्री करने के नियत से अफीम को घर में रखा हुआ था।गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि अफीम के व्यापार में लगे तस्करों पर भी पुलिस की नजर है।
गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से व्यापारियों के मोबाइल नंबर और कई नाम मिले हैं।पुलिस उनका सत्यापन कर रही है।पुलिस तस्करों को भी गिरफ्तार करेगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

