झारखंड के राजकीय श्रावणी मेले को लेकर क्या है तैयारी, जानें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर क्या है प्लान
झारखंड के राजकीय श्रावणी मेले को लेकर क्या है तैयारी,जानें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर क्या है प्लान <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

देवघर।राजकीय श्रावणी मेला-2022 की तैयारी को लेकर देवघर जिला प्रशासन अभी से जुटा हुआ है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया था।डीसी ने कहा था कि श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।ऐसे में सभी विभागों को सख्त निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग एक सप्ताह के अंदर श्रावणी मेला और भादो मेला के लिए एक्शन प्लान तैयार कर भेजें।
श्रद्धालुओं की हर सुविधा का रखा जाएगा ख्याल
डीसी ने अधिकारियों से कहा था कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए को-ऑर्डिनेशन टीम का गठन करें, ताकि सुल्तानगंज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण की व्यवस्था, जलार्पण के बाद बासुकिनाथ जाने की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा सके। व्यवस्था ऐसी करें कि जो भी बाबाधाम आये वो सुखद अनुभूति लेकर जाए।
विभागों से पत्राचार कर मांगे आवंटन
डीसी ने कहा था कि सभी विभाग अभी से श्रावणी मेले की तैयारियों में जुट जायें।मेले की व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रह जाये। सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से पत्राचार कर मेले से जुड़े आवंटन मंगा लें और विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि श्रावणी मेले से पहले ही बाघमारा में बन रहे इंटर स्टेट बस टर्मिनल व प्रसाद योजना के तहत बन रहे आध्यात्मिक भवनों के काम को जल्दी पूरा करें, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु इसका उपयोग कर सकें।
प्रसाद योजना के कार्य जल्द करें पूरा
डीसी ने बैठक में निर्देश दिया था कि कांवरिया पथ में बालू बिछाव, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, इंद्र वर्षा, वरुण वर्षा, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सूचना केंद्र, साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था, आवासन, वाहनों के पड़ाव स्थल, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर की जाने वाली विभिन्न तैयारियों को दुरुस्त कर लें।एक सप्ताह के अंदर एक्शन प्लान बनाकर डीसी कार्यालय को भेजें।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

