पूसू प्रतिनिधि,बगोदर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया अपने झारखण्ड दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को बगोदर पहुचीं। जहां बगोदर स्टेडियम में आयोजित लोकसभा स्तरीय जनसभा में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया।
जनसभा में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद रविन्द्र राय, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा विधायक नीरा यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता शामिल रहे।इस दौरान मोदी सरकार के नौ वर्षों के कामकाज को लेकर सरकार के प्रति जमकर सराहना किया गया।
सरकार के द्वारा इन वर्षों में चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि सिर्फ 9 वर्षों के शासन काल मे मोदी सरकार ने वो कर दिखाया है जो दूसरी सरकारें 70 सालों तक नही कर सकी।इस दौरान उन्होंने आने वाले 2024 के चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को फिर से वोट देकर उन्हें सपोर्ट करने की अपील की।वहीं भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे समेत अन्य वक्ताओं ने झारखण्ड की राज्य सरकार पर निशाना साधा।
कोडरमा सांसद सह केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत स्वंय रक्षा कर सकता है। मोदी सरकार के नेतृत्व में कोविड काल में 100 से अधिक देशों मे कोविड वैक्सीन भेजकर दूसरे देशो को भी सुरक्षा दिया है। उन्होने कहा कि देश विश्व गुरु बनेगा,जिसमें आपकी अहम भूमिका रहेगी। देश के प्रधानमंत्री ने बिना किसी भेदभाव किए कई योजनाओं का सीधा लाभ दिए है। चाहें उज्जवला योजना, घर-घर शौचालय बनाने की बात, किसान सम्मान निधि की बात, स्वास्थ बीमा की बात या प्रधानमंत्री आवास की बात कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभुक तक पहुंच रहा है । वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राज्य का भरपूर विकास हुआ है। 9 सौ करोड़ से अधिक का विकास बगोदर विधान सभा में हुई।
उपस्थित लोगों में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी,कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सांसद रविन्द्र राय, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो,प्रमुख आशा राज, जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, जिप सदस्य रीता देवी,आशिष वॉर्डर, गोल्डेन जयसवाल ,नरेश वर्णवाल ,टेकलाल चौधरी, दौलत महतो,श्रीकांत यादव सहित हजारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जनसभा में भाजपा नेताओं ने भाकपा माले पर भी जमकर निशाना साधा।





